Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Rider Safety Strike: राइडरों की सुरक्षा को लेकर बागबेड़ा स्टोर पर विवाद बढ़ा‚ कामकाज ठप

Rider Safety Strike: जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित बिलिनकिट स्टोर में काम करने वाले राइडरों ने शुक्रवार को अचानक हड़ताल कर दी। राइडरों का कहना है कि वे दिन-रात ग्राहकों तक सामान पहुंचाने के बावजूद खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं और लंबे समय से पे आउट बढ़ाने

Facebook
X
WhatsApp
Rider Safety Strike: राइडरों की सुरक्षा को लेकर बागबेड़ा स्टोर पर विवाद बढ़ा‚ कामकाज ठप

Rider Safety Strike: जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित बिलिनकिट स्टोर में काम करने वाले राइडरों ने शुक्रवार को अचानक हड़ताल कर दी। राइडरों का कहना है कि वे दिन-रात ग्राहकों तक सामान पहुंचाने के बावजूद खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं और लंबे समय से पे आउट बढ़ाने की मांग भी अनसुनी की जा रही है। स्टोर खासमहल मंडी गेट के सामने स्थित है, जहां पिछले कुछ समय से प्रबंधन और राइडरों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

राइडरों ने बताया कि दो दिन पहले जुगसलाई में एक राइडर के साथ छिनतई की घटना हुई थी, लेकिन स्टोर इंचार्ज ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। राइडर बीरबल राम और मारुति ने कहा कि वे लगातार असुरक्षित माहौल में काम कर रहे हैं, लेकिन शिकायत उठाने पर उन्हें काम से निकालने की धमकी तक दी जाती है।

राइडरों का आरोप है कि कंपनी न पे आउट बढ़ा रही है और न ही समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उनका कहना है कि गुड्स डिलीवरी जैसे जोखिमपूर्ण काम के बदले सही भुगतान नहीं मिल रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर लगभग 100 राइडर एक साथ हड़ताल पर चले गए और काम को रोक दिया।

वहीं दूसरी ओर, स्टोर इंचार्ज ने राइडरों के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला कंपनी स्तर का है और उनके पास ऐसे निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। राइडरों ने इस बयान को जिम्मेदारी से बचने की कोशिश बताया और कहा कि वे समाधान आने तक काम पर नहीं लौटेंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com