Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Republic Day Rehearsal: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरू‚ परेड टुकड़ियों का अभ्यास आरंभ

Republic Day Rehearsal: गणतंत्र दिवस समारोह–2026 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों का रिहर्सल आज से शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि समारोह का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और भव्यता के साथ

Facebook
X
WhatsApp
Republic Day Rehearsal: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरू‚ परेड टुकड़ियों का अभ्यास आरंभ

Republic Day Rehearsal: गणतंत्र दिवस समारोह–2026 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों का रिहर्सल आज से शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि समारोह का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और भव्यता के साथ किया जा सके।

परेड रिहर्सल में झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप-6) की एक प्लाटून, जिला पुलिस बल की दो प्लाटून, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून के अलावा एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स तथा स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून शामिल हुईं। रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट, अनुशासन और समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार, 20 और 21 जनवरी को परेड रिहर्सल पुलिस लाइन, गोलमुरी में आयोजित की जा रही है। यहां पर टुकड़ियों को प्रारंभिक अभ्यास के जरिए परेड की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी प्रकार की कमी न रहे।

22 जनवरी को परेड रिहर्सल गोपाल मैदान में आयोजित की जाएगी। इसके बाद 24 जनवरी को गोपाल मैदान में ही फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी टुकड़ियां पूरे गणवेश और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करेंगी।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि 26 जनवरी को होने वाला मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह सफल और यादगार बन सके।

TAGS
digitalwithsandip.com