Ranchi News: नितिन नबीन ने बूथ अध्यक्ष को बताया ‘मालिक’, कांके में ग्रामीणों के साथ सुनी मन की बात

Ranchi News: रांची के कांके क्षेत्र में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना. कार्यक्रम सुकुरहुटू के बिरसा मंडप अखाड़ा परिसर स्थित बूथ संख्या 249 पर आयोजित किया गया.

Facebook
X
WhatsApp
Ranchi News: नितिन नबीन ने बूथ अध्यक्ष को बताया ‘मालिक’, कांके में ग्रामीणों के साथ सुनी मन की बात

Ranchi News: रांची के कांके क्षेत्र में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना. कार्यक्रम सुकुरहुटू के बिरसा मंडप अखाड़ा परिसर स्थित बूथ संख्या 249 पर आयोजित किया गया. इस दौरान बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार और मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार को अपने पास बुलाकर खड़ा करने का उनका अंदाज चर्चा में रहा. नितिन नबीन ने बूथ अध्यक्ष को ‘हमारे मालिक’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं.


बूथ अध्यक्ष को अपने पास बुलाकर खड़ा किया
कार्यक्रम के दौरान आकाश कुमार और प्रभात कुमार पीछे खड़े थे. यह देखकर नितिन नबीन ने दोनों को अपने पास बुलाया और बगल में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी हैं. वे प्रधानमंत्री के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं.


बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, लगाया रुद्राक्ष का पौधा
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद नितिन नबीन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम सुनने को अवसर बताया. साथ ही महिलाओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों तक पहुंचाएं.


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
‘मन की बात’ के बाद नितिन नबीन ने महिलाओं और ग्रामीण परिवारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का मुद्दा उठाया और लखपति दीदी योजना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से परिवार मजबूत होते हैं. इससे समाज के विकास को भी गति मिलती है.


बेटियों की शिक्षा को बताया जरूरी
नितिन नबीन ने बच्चों की पढ़ाई और बेटियों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर देना जरूरी है. उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को ‘प्रणाम’ और ‘जोहार’ कहकर धन्यवाद दिया.


कई वरिष्ठ नेता और ग्रामीण रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री अमित सिंह और पूर्व विधायक समरी लाल शामिल हुए. इसके अलावा कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अमित कुमार, रांची पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
.

TAGS
digitalwithsandip.com