Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर Adityapur News:आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, छठ पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ranchi ED Probe: एफआईआर के बाद रांची पुलिस सक्रिय‚ जांच शुरू

Ranchi ED Probe: राजधानी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में पूछताछ के दौरान मारपीट किए जाने का एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद रांची पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू

Facebook
X
WhatsApp
Ranchi ED Probe: एफआईआर के बाद रांची पुलिस सक्रिय‚ जांच शुरू

Ranchi ED Probe: राजधानी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में पूछताछ के दौरान मारपीट किए जाने का एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद रांची पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

मामले में एयरपोर्ट थाना पुलिस की एक विशेष टीम गुरुवार को ईडी कार्यालय पहुंची, जहां पूरे घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को खंगाला गया। जानकारी के अनुसार, ईडी कार्यालय परिसर में एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद हैं, जो जांच प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने ईडी कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर लिए हैं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस द्वारा दस्तावेजों, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। ईडी की ओर से सुरक्षा के लिहाज से सीआईएसएफ को बुलाया गया है, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्यालय परिसर को घेर लिया है। इससे स्पष्ट है कि मामले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

यह मामला अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने एयरपोर्ट थाना में शिकायत दर्ज कराई है। संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि 12 जनवरी को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान ईडी के दो अधिकारियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com