Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Railway Track Body: हावड़ा–मुंबई रेलखंड पर सनसनी‚ अर्द्धनग्न शव बरामद

Railway Track Body: सरायकेला-खरसावां जिले से होकर गुजरने वाली हावड़ा–मुंबई रेलखंड पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब आदित्यपुर–गम्हरिया रेलमार्ग पर बास्कोनगर के समीप एक व्यक्ति का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को रेलवे पटरी

Facebook
X
WhatsApp
Railway Track Body: हावड़ा–मुंबई रेलखंड पर सनसनी‚ अर्द्धनग्न शव बरामद

Railway Track Body: सरायकेला-खरसावां जिले से होकर गुजरने वाली हावड़ा–मुंबई रेलखंड पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब आदित्यपुर–गम्हरिया रेलमार्ग पर बास्कोनगर के समीप एक व्यक्ति का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर सुलाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

रेल लाइन के किनारे शव पड़े होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाल रही है, ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मृतक की मौत रेल हादसे में हुई या किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंका गया।

गौरतलब है कि बीते दो दिनों के भीतर इसी आदित्यपुर–गम्हरिया रेलखंड पर दो युवक और एक युवती के शव बरामद किए जा चुके हैं। लगातार मिल रहे शवों से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महज संयोग नहीं हो सकता, बल्कि किसी संगठित आपराधिक गतिविधि की ओर भी इशारा करता है।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है और संबंधित थानों को अलर्ट पर रखा गया है।

TAGS
digitalwithsandip.com