Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Purnima Das Sahu: विधायक ने विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाई‚ करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास जारी

Purnima Das Sahu: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने में जुट गई हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही वे लगातार विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर रही हैं। अब तक वे लगभग दो करोड़ रुपये की परियोजनाओं का

Facebook
X
WhatsApp
Purnima Das Sahu: विधायक ने विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाई‚ करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास जारी

Purnima Das Sahu: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने में जुट गई हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही वे लगातार विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर रही हैं। अब तक वे लगभग दो करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास कर चुकी हैं, और पूरे सप्ताह कई और योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्यक्रम तय है।

विधायक ने बताया कि उनके क्षेत्र में सड़कों, नालियों और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे जाहरेस्थान के निर्माण एवं सुधार की काफी मांग रही है। इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाली परियोजनाओं का चयन किया गया है और उनके निर्माण कार्य की शुरुआत विधायक निधि से की जा रही है।

पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर उनके कार्यालय में अब तक सैकड़ों आवेदन आए हैं। सभी मांगों की समीक्षा की जा रही है, लेकिन पहले उन योजनाओं की शुरुआत की जा रही है जिनकी आवश्यकता सबसे अधिक है और जिनसे अधिकतम लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आज भी लाखों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इनमें कई सड़क निर्माण एवं जल निकासी से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। विधायक ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की हर योजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा ताकि विकास कार्यों का असर सीधे जनता तक पहुंच सके।

TAGS
digitalwithsandip.com