Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

President Visit Review: सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर फोकस‚ अधिकारियों को निर्देश

President Visit Review: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एनआईटी परिसर, निर्धारित कार्यक्रम स्थल तथा राष्ट्रपति के आवागमन मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में

Facebook
X
WhatsApp
President Visit Review: सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर फोकस‚ अधिकारियों को निर्देश

President Visit Review: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एनआईटी परिसर, निर्धारित कार्यक्रम स्थल तथा राष्ट्रपति के आवागमन मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितीश सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां मुकेश लुणायत एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) पूर्वी सिंहभूम कुमार शिवाशीष शामिल रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रूट, एनआईटी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, प्रोटोकॉल व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आपात सेवाएं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं संचार व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम को गरिमामय, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दोनों जिलों के वरीय अधिकारियों ने मार्ग सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, सुरक्षा घेरा और कार्यक्रम से जुड़े समन्वय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया गया।

पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com