Jharkhand News: झारखंड में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले- 400 करोड़ से अधिक की जब्ती के बावजूद बढ़ रही तस्करी, रांची बन रहा केंद्र Palamu Crime News: पलामू में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी Palamu Crime News: हुसैनाबाद में चोरी के मोबाइल और जेवर बेचने पहुंचे दो लोग पकड़े गए, 8 फोन बरामद Jamshedpur News: पटमदा की कोकाली पंचायत में मनरेगा मजदूरों की शिकायत, रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप Jamshedpur News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जमशेदपुर पहुंचीं, सर्किट हाउस में हुआ स्वागत Palamu Crime News: पलामू में डायन-बिसाही के शक में 61 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, चाचा गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू में डायन-बिसाही के शक में 61 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, चाचा गिरफ्तार

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास के कारण हत्या का मामला सामने आया है. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह में 21 अक्टूबर को 61 वर्षीय सीताराम की हत्या कर दी गई थी. परिजनों ने डायन-बिसाही के शक में हत्या किए जाने की आशंका जताई थी. शिकायत

Facebook
X
WhatsApp
Palamu Crime News: पलामू में डायन-बिसाही के शक में 61 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, चाचा गिरफ्तार

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास के कारण हत्या का मामला सामने आया है. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह में 21 अक्टूबर को 61 वर्षीय सीताराम की हत्या कर दी गई थी. परिजनों ने डायन-बिसाही के शक में हत्या किए जाने की आशंका जताई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 53 वर्षीय सोनू राम को गिरफ्तार किया है. वह इस मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है.

युवक की मौत के बाद हुआ शक
छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, महंग राम के 23 वर्षीय बेटे विवेक कुमार की तबीयत खराब थी. इलाज के दौरान रांची में उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद विवेक के चाचा सोनू राम और परिवार के कुछ सदस्यों को शक हुआ कि सीताराम ने डायन-बिसाही की है, जिसके कारण विवेक की मौत हुई. पुलिस के मुताबिक, इसी अंधविश्वास में सीताराम की गला घोंटकर और टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई.

आरोपी की निशानदेही पर टांगी बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को सोनू राम को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लकड़ी के बेंट वाली टांगी भी बरामद की गई है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी नीरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मो. आलम शेख, राजेश बैठा और नौडीहा बाजार थाना का सशस्त्र बल शामिल था.

अंधविश्वास के खिलाफ पुलिस की अपील
पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने लोगों से डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी मान्यताओं के आधार पर किसी को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता. एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने चेतावनी दी कि अंधविश्वास के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत देने का अनुरोध किया है.

TAGS
digitalwithsandip.com