Jharkhand News: झारखंड में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले- 400 करोड़ से अधिक की जब्ती के बावजूद बढ़ रही तस्करी, रांची बन रहा केंद्र Palamu Crime News: पलामू में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी Palamu Crime News: हुसैनाबाद में चोरी के मोबाइल और जेवर बेचने पहुंचे दो लोग पकड़े गए, 8 फोन बरामद Jamshedpur News: पटमदा की कोकाली पंचायत में मनरेगा मजदूरों की शिकायत, रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप Jamshedpur News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जमशेदपुर पहुंचीं, सर्किट हाउस में हुआ स्वागत Palamu Crime News: पलामू में डायन-बिसाही के शक में 61 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, चाचा गिरफ्तार

Palamu Crime News: हुसैनाबाद में चोरी के मोबाइल और जेवर बेचने पहुंचे दो लोग पकड़े गए, 8 फोन बरामद

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले में हुसैनाबाद पुलिस ने चोरी के मोबाइल और जेवरात बेचने पहुंचे दो लोगों को पकड़ा है. कार्रवाई कुशा नारायणपुर बाजार में की गई. पुलिस ने उनके पास से आठ एंड्रॉयड मोबाइल, चांदी जैसी दो जोड़ी पायल और सोने जैसा एक जितिया बरामद किया

Facebook
X
WhatsApp
Palamu Crime News: हुसैनाबाद में चोरी के मोबाइल और जेवर बेचने पहुंचे दो लोग पकड़े गए, 8 फोन बरामद

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले में हुसैनाबाद पुलिस ने चोरी के मोबाइल और जेवरात बेचने पहुंचे दो लोगों को पकड़ा है. कार्रवाई कुशा नारायणपुर बाजार में की गई. पुलिस ने उनके पास से आठ एंड्रॉयड मोबाइल, चांदी जैसी दो जोड़ी पायल और सोने जैसा एक जितिया बरामद किया है. पकड़े गए लोगों में 23 वर्षीय मुकेश कुमार शामिल है. वह बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बेला गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम रामाश्रय राम है. दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक बताया है.

पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे दोनों
हुसैनाबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर चंदन कुमार के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी के मोबाइल और जेवरात बेचने के लिए बाजार पहुंचे हैं. सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी दल बनाया. टीम जब कुशा नारायणपुर बाजार पहुंची, तो पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों भागने लगे. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

चोरी के पुराने मामले से जुड़े मिले सामान
तलाशी के दौरान दोनों के पास से आठ मोबाइल फोन और जेवरात मिले. पुलिस अब बरामद सामान के स्रोत और उसके असली मालिकों का पता लगा रही है. थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच में तीन मोबाइल फोन और चांदी जैसी पायल का संबंध हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में 5 अक्टूबर 2026 को दर्ज चोरी के मामले से मिला है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 131(4)/305 के तहत कार्रवाई की गई है. बाकी मोबाइल फोन और जेवरात की भी जांच की जा रही है.

युवक न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा
पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं, विधि विरुद्ध बालक को नियमानुसार संप्रेषण गृह भेजा जा रहा है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक रामेश्वर बारी समेत सशस्त्र बल, चालक और चौकीदार शामिल थे.

TAGS
digitalwithsandip.com