Jharkhand News: नेमरा पहुंचे कुणाल षाड़ंगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Lohardaga Crime News: लोहरदगा में पिता की हत्या, बेटी और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार Palamu Crime News: पलामू में छोटू सिंह हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और गोलियां बरामद Seraikela News: सरायकेला में 60 वर्षीय मोची राम महतो का मिला शव, धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की आशंका Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले मानगो के गांधी मैदान का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur News: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म नहीं खरीदने पर छात्र को बाहर करने का आरोप, AISF ने किया प्रदर्शन

Palamu Crime News: पलामू में छोटू सिंह हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और गोलियां बरामद

Palamu Crime News: पलामू के हुसैनाबाद में छोटू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आलोक यादव उर्फ दुर्लभ उर्फ नीरज कुमार (24) को गिरफ्तार किया है. वह एकौनी गांव का निवासी है. पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं.

Facebook
X
WhatsApp
Palamu Crime News: पलामू में छोटू सिंह हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और गोलियां बरामद

Palamu Crime News: पलामू के हुसैनाबाद में छोटू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आलोक यादव उर्फ दुर्लभ उर्फ नीरज कुमार (24) को गिरफ्तार किया है. वह एकौनी गांव का निवासी है. पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं. हुसैनाबाद SDPO सह IPS दिव्यांश शुक्ल ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.

2 सितंबर की रात हुई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे कचरा गांव निवासी छोटू सिंह की पुरेंद्र बीघा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक के पिता भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के लिखित आवेदन पर 3 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

दो आरोपियों ने किया था आत्मसमर्पण
हत्याकांड की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी मनीष यादव, निवासी लोटनिया, हुसैनाबाद और सिटू सिंह, निवासी बसौरी, थाना सिकरहट्टा, जिला आरा (बिहार) ने 23 सितंबर को औरंगाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद हुसैनाबाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों को पूछताछ के लिए 72 घंटे की पुलिस अभिरक्षा में लिया था.

निशानदेही पर हथियार बरामद
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रचने और घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की. पुलिस का कहना है कि दोनों की निशानदेही पर एकौनी भट्ठा नहर के किनारे, सड़क के पास बने करकट के कमरे के नजदीक खजूर की झाड़ी से हथियार बरामद किए गए. बरामद सामान में एक लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा गोलियां शामिल हैं. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिए हैं.

बाकी आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने आलोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं, बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में हुसैनाबाद SDPO IPS दिव्यांश शुक्ल, थाना प्रभारी चंदन कुमार, अनुसंधानकर्ता छत्रधारी कुमार, देवरी OP प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और हुसैनाबाद थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

TAGS
digitalwithsandip.com