Jharkhand News: नेमरा पहुंचे कुणाल षाड़ंगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Lohardaga Crime News: लोहरदगा में पिता की हत्या, बेटी और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार Palamu Crime News: पलामू में छोटू सिंह हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और गोलियां बरामद Seraikela News: सरायकेला में 60 वर्षीय मोची राम महतो का मिला शव, धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की आशंका Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले मानगो के गांधी मैदान का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur News: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म नहीं खरीदने पर छात्र को बाहर करने का आरोप, AISF ने किया प्रदर्शन

Lohardaga Crime News: लोहरदगा में पिता की हत्या, बेटी और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

Lohardaga Crime News: लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में कारी उरांव की हत्या कर दी गई. इस घटना में उनकी 17 वर्षीय बेटी और आठ साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात 15 अक्टूबर की रात गुड़ी खक्सीटोली गांव में हुई. पुलिस

Facebook
X
WhatsApp
Lohardaga Crime News: लोहरदगा में पिता की हत्या, बेटी और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

Lohardaga Crime News: लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में कारी उरांव की हत्या कर दी गई. इस घटना में उनकी 17 वर्षीय बेटी और आठ साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात 15 अक्टूबर की रात गुड़ी खक्सीटोली गांव में हुई. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी मुकेश उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं, दूसरा नामजद आरोपी गोंडल उरांव घायल है. उसका पुलिस निगरानी में इलाज कराया जा रहा है.

धान के खेत में मिला कारी उरांव का शव
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात ग्रामीणों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी. इसके बाद कैरो थाना प्रभारी रविरंजन कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. वहां कारी उरांव के परिजनों ने बताया कि धान के खेत में उनकी हत्या कर दी गई है. घर में मौजूद उनके दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से घायल थे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बोलेरो से सदर अस्पताल, लोहरदगा भेजा.

टांगी से वार कर हत्या की आशंका
घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कारी उरांव की गर्दन पर टांगी से वार किया गया था. मौके से दो टांगी और मोटरसाइकिल का एक शॉकर पाइप बरामद हुआ है. पुलिस ने तीनों सामान जब्त कर लिए हैं. इनका इस्तेमाल वारदात में किए जाने की आशंका है.

बेटी के बयान पर केस दर्ज
घायल बेटी के बयान के आधार पर 16 अक्टूबर 2026 को कैरो थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है. पुलिस की शुरुआती जांच में मुकेश उरांव और गोंडल उरांव की संलिप्तता सामने आई है. मामले की आगे जांच की जा रही है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी रविरंजन कुमार, अमित कुमार मुर्मू, रंजन कुमार सिंह, जमशेद खान और कैरो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

TAGS
digitalwithsandip.com