Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर Adityapur News:आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, छठ पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम Gamharia News: गम्हरिया में दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, अब आसान होंगे रोजमर्रा के काम Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान Jamshedpur News: केला चोरी और मारपीट के आरोप से आहत महिला ने खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती

Liquor Seizure: मेघातरी चेक पोस्ट पर ट्रक रोका गया‚ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Liquor Seizure: झारखंड-बिहार बॉर्डर पर स्थित मेघातरी चेक पोस्ट पर सोमवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक बड़ी तस्करी प्रयास को नाकाम कर दिया। बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है, जिसके कारण

Facebook
X
WhatsApp
Liquor Seizure: मेघातरी चेक पोस्ट पर ट्रक रोका गया‚ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Liquor Seizure: झारखंड-बिहार बॉर्डर पर स्थित मेघातरी चेक पोस्ट पर सोमवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक बड़ी तस्करी प्रयास को नाकाम कर दिया। बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है, जिसके कारण क्षेत्र में सुरक्षात्मक चेकिंग को कड़ा कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या BR 56G 4297 को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में कुल 279 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लोड पाई गई, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि शराब चुनाव अवधि में खपत के लिए अवैध रूप से पहुंचाई जा रही थी।

शराब मिलने के तुरंत बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे तस्करी रैकेट, सप्लाई नेटवर्क और गंतव्य से जुड़े अन्य विवरणों के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की अवैध शराब सप्लाई चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सघन जांच आवश्यक है।

कोडरमा पुलिस चुनाव अवधि को देखते हुए बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में चौकसी तेज कर चुकी है। मेघातरी चेक पोस्ट पर तैनात टीम लगातार वाहनों की जांच कर रही है ताकि अवैध शराब, नकदी या अन्य प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com