Koderma Road Accident: कोडरमा घाटी में दर्दनाक हादसा‚ बाइक सवार युवक की मौत

Koderma Road Accident: कोडरमा जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त

Facebook
X
WhatsApp
Koderma Road Accident: कोडरमा घाटी में दर्दनाक हादसा‚ बाइक सवार युवक की मौत

Koderma Road Accident: कोडरमा जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक ताराघाटी से मेघातरी की ओर लौट रहा था।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मेघातरी के बाराकुरा निवासी सन्नी कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता जगदीश रजवार के रूप में हुई है। दुर्घटना में उसके साथ बाइक पर सवार पप्पू कुमार (उम्र 28 वर्ष), पिता कुंदन राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घायल पप्पू कुमार को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मृतक सन्नी कुमार के परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर रांची–पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता दिलाने में मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने सड़क जाम हटा लिया और यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं घाटी क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com