Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर Adityapur News:आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, छठ पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम Gamharia News: गम्हरिया में दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, अब आसान होंगे रोजमर्रा के काम Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान Jamshedpur News: केला चोरी और मारपीट के आरोप से आहत महिला ने खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती

Jugsalai incident: जुगसलाई में सड़क किनारे खड़ी नई कार में अचानक लगी आग‚ कुछ ही मिनटों में वाहन खाक

Jugsalai incident: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ी हादसा सामने आया, जब घोड़ा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक नई कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार आग के गोले

Facebook
X
WhatsApp
Jugsalai incident: जुगसलाई में सड़क किनारे खड़ी नई कार में अचानक लगी आग‚ कुछ ही मिनटों में वाहन खाक

Jugsalai incident: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ी हादसा सामने आया, जब घोड़ा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक नई कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार आग के गोले में तब्दील हो गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जैसे ही कार से धुआं और लपटें उठने लगीं, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आसपास खड़ी कारों को सुरक्षित स्थान पर हटाया। तेज लपटों और धमाके जैसी आवाजों के कारण लोग घबराकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। केवल जले हुए ढांचे का अवशेष ही बचा।

फिलहाल आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वाहन में तकनीकी खराबी, शॉर्ट-सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। जुगसलाई थाना पुलिस और दमकल विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।

कार पूरी तरह नई बताई जा रही है और इसकी कीमत लाखों रुपये के आसपास आंकी जा रही है। अचानक लगी आग ने वाहन को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।

TAGS
digitalwithsandip.com