Saraikela News: सरायकेला में जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त नाराज, लापरवाह संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश Adityapur News: आदित्यपुर में शराब अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, भाटिया बस्ती से दुकानदार गिरफ्तार BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, डांडिया कार्यक्रम में जा रहे स्कूटी सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत Jamshedpur Crime News: मानगो बस स्टैंड के पास हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मासूक मनीष गिरोह से जुड़ा होने का दावा Palamu Crime News: पलामू में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 25 गिरफ्तार, 1500 किलो जावा महुआ जब्त RIMS Ranchi: RIMS में खुलेंगे 10 नए सुपर स्पेशलिटी विभाग, PG सीटें 250 और सुपर स्पेशलिटी सीटें 150 करने की तैयारी

Jharkhand News: 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, बोले:- बातचीत से सुलझाएं मसला, मरीजों की जान से न खेलें

Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा, सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या और विपक्ष की भूमिका को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी बात रखी है. उन्होंने एम्बुलेंस कर्मचारियों से हड़ताल की धमकी देने के बजाय बातचीत से समस्याएं सुलझाने की अपील की. साथ ही, उन्होंने

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand News: 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, बोले:- बातचीत से सुलझाएं मसला, मरीजों की जान से न खेलें

Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा, सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या और विपक्ष की भूमिका को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी बात रखी है. उन्होंने एम्बुलेंस कर्मचारियों से हड़ताल की धमकी देने के बजाय बातचीत से समस्याएं सुलझाने की अपील की. साथ ही, उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा किया और भाजपा व उसके IT सेल पर निशाना साधा.

108 एम्बुलेंस सेवा में सुधार का दावा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह मुफ्त है. इसे शुरू करने और बेहतर तरीके से चलाने के दौरान कुछ परेशानियां आती हैं. सरकार इन्हें जल्द दूर करने की कोशिश कर रही है, ताकि मरीजों को समय पर एम्बुलेंस मिल सके. उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है. सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम कर रही है.

कर्मचारियों से हड़ताल नहीं करने की अपील
108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की ओर से हड़ताल की चेतावनी पर मंत्री ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी समस्याएं विभाग के सामने रखनी चाहिए. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “आप छोटी-छोटी बातें बैठकर सुलझाइए. हमसे बात कीजिए, हम आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे. लेकिन यह धमकी देना कि स्ट्राइक में चले जाएंगे, यह ठीक नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी मरीज की जान चली जाती है, तो मैं अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा.” मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे लोगों की जिंदगी से जुड़ी हैं. इसलिए कर्मचारियों और सरकार को मिलकर समस्याओं का हल निकालना चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो.

सदर अस्पतालों में मरीज बढ़ने का दावा
स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सदर अस्पतालों में सुधार होने की बात कही. उनके मुताबिक, पहले कुछ अस्पतालों में दिनभर में केवल 10 से 20 मरीज आते थे. अब वहां रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. उन्होंने इसका श्रेय लगातार निगरानी और प्रशासनिक सुधारों को दिया. मंत्री ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.

मेडिकल कॉलेजों को लेकर भाजपा पर निशाना
डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर सरकार की विकास योजनाओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने के बजाय सरकार के कामों की आलोचना करता है. मंत्री ने दावा किया कि भाजपा नेताओं की ओर से स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने के लिए कोई सकारात्मक सुझाव नहीं दिया गया है. उन्होंने रिम्स-2 और राज्य में नए मेडिकल कॉलेज बनाने की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

भाजपा IT सेल पर भी साधा निशाना
स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के IT सेल पर सोशल मीडिया के जरिए उनके खिलाफ गलत बातें फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ टैग कर अनर्गल बातें फैलाई जाती हैं. मंत्री ने कहा, “ऐसा लगता है कि भाजपा IT सेल की दुकानदारी इरफान अंसारी से ही चलती है. आए दिन मेरी तस्वीरें राहुल गांधी जी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ टैग करके अनर्गल बातें फैलाई जाती हैं.” उन्होंने भाजपा IT सेल को अपनी सीमा में रहने की चेतावनी भी दी. मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार या उन्हें बदनाम करने की कोशिश से उनकी साख कम नहीं होगी.

TAGS
digitalwithsandip.com