Jamshedpur News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम नशे का सामान बरामद Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, JPSC नियुक्ति और खनिज नियमावली पर फैसले की उम्मीद Jharkhand News: झारखंड में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले- 400 करोड़ से अधिक की जब्ती के बावजूद बढ़ रही तस्करी, रांची बन रहा केंद्र Palamu Crime News: पलामू में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी Palamu Crime News: हुसैनाबाद में चोरी के मोबाइल और जेवर बेचने पहुंचे दो लोग पकड़े गए, 8 फोन बरामद

Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, JPSC नियुक्ति और खनिज नियमावली पर फैसले की उम्मीद

Jharkhand News: झारखंड में कैबिनेट की बैठक अब 27 अक्टूबर को होगी. पहले दो बार बैठक स्थगित हो चुकी है. ऐसे में इस बार कई लंबित प्रस्तावों पर फैसला होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. मंत्रिपरिषद

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, JPSC नियुक्ति और खनिज नियमावली पर फैसले की उम्मीद

Jharkhand News: झारखंड में कैबिनेट की बैठक अब 27 अक्टूबर को होगी. पहले दो बार बैठक स्थगित हो चुकी है. ऐसे में इस बार कई लंबित प्रस्तावों पर फैसला होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. मंत्रिपरिषद कक्ष में होने वाली इस बैठक की सूचना मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने शुक्रवार को जारी की है.

JPSC में नियुक्ति पर रह सकती है नजर
बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति पर निर्णय हो सकता है. इसे लेकर लंबे समय से प्रक्रिया और संभावित फैसले पर चर्चा चल रही है. ऐसे में कैबिनेट के निर्णय का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की भी इस बैठक पर नजर रहेगी.

खनिज नियमावली में बदलाव पर चर्चा संभव
कैबिनेट की बैठक में खनिज नियमावली में संशोधन से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है. इसके अलावा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है.

सड़क और अन्य योजनाओं पर भी हो सकते हैं फैसले
बैठक में अलग-अलग विभागों के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं. इनमें सरकारी योजनाएं, प्रशासनिक स्वीकृतियां और जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. सड़क निर्माण समेत अन्य योजनाओं पर भी निर्णय होने की संभावना है. दो बार बैठक स्थगित होने के बाद अब सभी की नजर 27 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी है.

TAGS
digitalwithsandip.com