Jharkhand News: झारखंड के सात IAS अधिकारियों के इंपैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू, केंद्र में संयुक्त सचिव बनने का मिलेगा मौका

Jharkhand News: झारखंड कैडर के 2011 बैच के सात IAS अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति का रास्ता खुल सकता है. इन अधिकारियों के इंपैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रक्रिया पूरी होने और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ये अधिकारी केंद्र में

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand News: झारखंड के सात IAS अधिकारियों के इंपैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू, केंद्र में संयुक्त सचिव बनने का मिलेगा मौका

Jharkhand News: झारखंड कैडर के 2011 बैच के सात IAS अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति का रास्ता खुल सकता है. इन अधिकारियों के इंपैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रक्रिया पूरी होने और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ये अधिकारी केंद्र में संयुक्त सचिव और झारखंड में सचिव स्तर के पदों पर नियुक्ति के पात्र हो सकेंगे.

सूची में सात अधिकारियों के नाम
इस प्रक्रिया में झारखंड के सात IAS अधिकारियों को शामिल किया गया है. इनमें रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक छवि रंजन और खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा शामिल हैं. इसके अलावा वर्ल्ड बैंक में पदस्थापित राय महिमापत रे, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव अंजनेयुलु दोड्डे, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी वी और RIMS के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा का नाम भी सूची में है.

केंद्र ने मांगी जरूरी जानकारी
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग यानी DoPT ने झारखंड सरकार से इन अधिकारियों की सतर्कता स्थिति और अचल संपत्ति विवरण मांगा है. इस संबंध में 7 अक्टूबर 2026 को झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया था. इसके बाद राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 14 अक्टूबर 2026 को अधिकारियों की जानकारी केंद्र के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए.

दस साल का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा
अधिकारियों की सतर्कता प्रोफाइल में पिछले 10 वर्षों के पदस्थापन का पूरा ब्योरा देना होगा. इसमें यह भी बताना होगा कि किसी अधिकारी ने मुख्य सतर्कता अधिकारी यानी CVO के रूप में पूर्णकालिक, अंशकालिक या अतिरिक्त प्रभार संभाला है या नहीं. इसके साथ ही पिछले दस वर्षों में दर्ज सतर्कता जांच, दंडात्मक कार्रवाई, लंबित विभागीय या आपराधिक मामलों और शिकायतों की ताजा स्थिति भी केंद्र को भेजनी होगी.

मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
इंपैनलमेंट के लिए जरूरी दस्तावेज और विजिलेंस क्लीयरेंस अहम हैं. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही अधिकारियों की पात्रता पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी. इसके बाद संबंधित अधिकारी केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर पर प्रतिनियुक्ति और झारखंड में सचिव स्तर के पदों के लिए पात्र हो सकेंगे.

TAGS
digitalwithsandip.com