Jharkhand NEET Counselling 2026: MBBS-BDS सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख बढ़ी, अब 29 अक्टूबर तक मौका

Jharkhand NEET Counselling 2026: झारखंड में MBBS और BDS में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने स्पेशल राउंड काउंसलिंग के तहत प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 29 अक्टूबर 2026 तक

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand NEET Counselling 2026: MBBS-BDS सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख बढ़ी, अब 29 अक्टूबर तक मौका

Jharkhand NEET Counselling 2026: झारखंड में MBBS और BDS में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने स्पेशल राउंड काउंसलिंग के तहत प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 29 अक्टूबर 2026 तक अपना लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. पहले इसके लिए 26 अक्टूबर अंतिम तारीख तय की गई थी.

पांच कॉलेजों के अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ
तारीख बढ़ाने का फायदा चार MBBS और एक BDS कॉलेज में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा.
MBBS के लिए इन कॉलेजों के सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड किए जा सकेंगे:
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पलामू
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर
सिद्धू कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका
बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, खूंटी
वहीं, BDS में दाखिले के लिए वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गढ़वा के अभ्यर्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

बाकी नियम पहले जैसे ही रहेंगे
JCECEB ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तारीख बदली गई है. पहले जारी अधिसूचना की बाकी शर्तें लागू रहेंगी. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 29 अक्टूबर तक अपना लेटर डाउनलोड कर लें. साथ ही, नामांकन से जुड़े निर्देशों का भी पालन करें.

यहां मिलेगी पूरी जानकारी
काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
वेबसाइट: jceceb.jharkhand.gov.in
ईमेल: jceceboard@gmail.com

TAGS
digitalwithsandip.com