Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jharkhand election: घाटशिला उपचुनाव को लेकर बीजेपी ऑफिस में NDA की अहम बैठक

Jharkhand election: घाटशिला उपचुनाव को लेकर आज भाजपा कार्यालय में एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जेडीयू के खीरू महतो और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित रहे। बैठक

Facebook
X
WhatsApp

Jharkhand election: घाटशिला उपचुनाव को लेकर आज भाजपा कार्यालय में एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जेडीयू के खीरू महतो और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित रहे।

बैठक में घाटशिला उपचुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव आयोग ने कल उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है और अब 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा, यह चुनाव हमारे लिए सिर्फ सीट जीतने का नहीं, बल्कि झारखंड को लुटेरों, भ्रष्टाचारियों और माफियाओं से बचाने का है। एनडीए इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

वहीं, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एनडीए दल इस चुनाव में संयुक्त रूप से भाग लेगा। उन्होंने कहा, “हम प्रदेश की परिस्थितियों का आकलन करेंगे और सरकार की खामियों को जनता के बीच रखेंगे। इस बार का चुनाव जनता के लिए बेहतर विकल्प लेकर आएगा।”

उम्मीदवार चयन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र स्तर पर उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया जाएगा, और निर्णय होते ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

बैठक का निष्कर्ष साफ रहा एनडीए घाटशिला उपचुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतरेगी और झारखंड में सत्ता परिवर्तन का माहौल बनाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com