Jamshedpur Talent Honoured: रिफ्लेक्शन नेटवर्क करेगा आयोजन, विवांता होटल बनेगा साक्षी।

Jamshedpur Talent Honoured: जमशेदपुर शहर 21 दिसंबर 2025 को एक भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जब रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से “रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट” का आयोजन विवांता होटल, गोलमुरी में किया जाएगा। इस अवसर पर दिन के समय “टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4” का ग्रैंड

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Talent Honoured: रिफ्लेक्शन नेटवर्क करेगा आयोजन, विवांता होटल बनेगा साक्षी।

Jamshedpur Talent Honoured: जमशेदपुर शहर 21 दिसंबर 2025 को एक भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जब रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से “रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट” का आयोजन विवांता होटल, गोलमुरी में किया जाएगा।

इस अवसर पर दिन के समय “टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4” का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। फिनाले के विजेताओं को भी शाम के अवॉर्ड शो में मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद शाम को भव्य अवॉर्ड समारोह में उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने व्यापार, चिकित्सा, कला, समाजसेवा, खेल, फैशन, स्टार्टअप और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस अवॉर्ड नाइट की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लों और ऋतु शिवपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वे विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएंगी।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि “रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट” जमशेदपुर में हर वर्ष फैशन, सम्मान और मनोरंजन का संगम बनेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा सिंह, आरफीन, रश्मि राज, हरि सिंह राजपूत, सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, तृषा सिंह, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, तुषार दासगुप्ता, समिता राउत, सुबोध गोराई, रेहान, हर्ष सिंह और सौरभ कुमार उपस्थित रहे।

TAGS
digitalwithsandip.com