Jamshedpur News: साकची के बोधी मैदान में सजेगा डांडिया और गरबा उत्सव, 17 और 18 अक्टूबर को होगा आयोजन, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी शामिल

Jamshedpur News: शारदीय नवरात्रि के मौके पर साकची के बोधी मैदान में दो दिवसीय डांडिया और गरबा उत्सव आयोजित होगा. रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की ओर से यह कार्यक्रम 17 और 18 अक्टूबर को होगा. उत्सव में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति को खास जगह दी जाएगी. कार्यक्रम के दूसरे

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: साकची के बोधी मैदान में सजेगा डांडिया और गरबा उत्सव, 17 और 18 अक्टूबर को होगा आयोजन, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी शामिल

Jamshedpur News: शारदीय नवरात्रि के मौके पर साकची के बोधी मैदान में दो दिवसीय डांडिया और गरबा उत्सव आयोजित होगा. रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की ओर से यह कार्यक्रम 17 और 18 अक्टूबर को होगा. उत्सव में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति को खास जगह दी जाएगी. कार्यक्रम के दूसरे दिन, 18 अक्टूबर को सेलिब्रिटी आर्टिस्ट और अभिनेत्री आस्था सिंह शामिल होंगी.

पहले दिन नियोन डांडिया, दूसरे दिन सेलिब्रिटी प्रस्तुति
आयोजकों के मुताबिक, उत्सव के पहले दिन नियोन डांडिया होगा. वहीं, दूसरे दिन आस्था सिंह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी. दोनों दिन पारंपरिक गुजराती लोकगीतों और गरबा गीतों पर लोग डांडिया का आनंद ले सकेंगे.

मां दुर्गा की आरती से होगी शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की महाआरती और वंदना से होगी. आयोजकों का कहना है कि उत्सव को भारतीय सनातन परंपराओं के सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों का माथे पर चंदन या कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा.

सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम
रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की संस्थापक आशा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को शालीन और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की तैयारी है. सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. साथ ही 50 से अधिक महिला और पुरुष बाउंसर तैनात रहेंगे. प्रवेश के समय पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा.

सामाजिक काम करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान
नवरात्रि के अवसर पर जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के जरिए योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समाज में बदलाव लाने वाली महिलाओं के काम को पहचान देना और उनके योगदान की सराहना करना है.

डांडिया प्रतियोगिता से लेकर फूड स्टॉल तक
उत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताएं भी होंगी. इनमें बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस (महिला और पुरुष), बेस्ट कपल और लकी ड्रॉ शामिल हैं. विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. इसके अलावा मैदान में खाने-पीने की चीजों और पारंपरिक हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगाए जाएंगे.

पास से मिलेगा प्रवेश
कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के जरिए होगा. पास प्राप्त करने के लिए आयोजकों से संपर्क करना होगा. प्रेस वार्ता में संस्थापक आशा सिंह के अलावा पूनम वर्मा, रंजना शर्मा, मुस्कान गोराई, नेहा मिश्रा, रश्मि राज, रम्यता प्रफुल्ल और सुबोध गोराई सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

TAGS
digitalwithsandip.com