Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Suicide Case: साल 2022 में हुई थी शादी‚ परिजन मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Jamshedpur Suicide Case: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर–2 स्थित एक मकान में एक विवाहित महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सलोनी मुखी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना सामने

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Suicide Case: साल 2022 में हुई थी शादी‚ परिजन मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Jamshedpur Suicide Case: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर–2 स्थित एक मकान में एक विवाहित महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सलोनी मुखी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, सलोनी मुखी की शादी वर्ष 2022 में आपसी सहमति से उमंग मुखी से कराई गई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सलोनी का व्यवहार बदला-बदला और वह अक्सर गुमसुम रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि बीते कई महीनों से सलोनी अपने पति के साथ न रहकर अपनी बड़ी बहन के घर रह रही थी।

परिजनों ने बताया कि बीती रात सलोनी ने सामान्य रूप से खाना खाया और इसके बाद सोने चली गई। किसी को अंदेशा नहीं था कि सुबह ऐसी दुखद घटना सामने आएगी। सुबह जब परिजन उसे देखने पहुंचे तो सलोनी का शव पंखे से झूलता हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इस बीच यह बात सामने आई कि मृतका का पति उमंग मुखी घटना के बाद से फरार है। साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी घर में मौजूद नहीं पाए गए।

मृतका के परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से रोक दिया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया। परिजन मामले को संदिग्ध मानते हुए सख्त कदम की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की बात कही जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com