Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur police: सिदगोड़ा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़‚ एक बदमाश गोली लगने से घायल

Jamshedpur police: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। यह कार्रवाई रंगदारी के एक मामले में की गई थी, जिसमें पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी इलाके में सक्रिय हैं।

Facebook
X
WhatsApp

सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी मांगे जाने के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को सोमवार रात अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सिदगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी की योजना बनाई। छापेमारी के दौरान जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, अपराधी गोपाल ने खुद को घिरता देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिसके दौरान अपराधी गोपाल के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी और सिदगोड़ा थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी कुख्यात गैंगस्टर ‘प्रिंस खान’ के नाम पर मांगी गई थी। इसी मामले में कुछ दिन पहले पुलिस ने दशरथ शुक्ला नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिस पर पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगाने का भी आरोप है।

मुठभेड़ की इस घटना के बाद सिदगोड़ा और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

TAGS
digitalwithsandip.com