Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur News: जेलों में बढ़ती कैदी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने मदद मांगी थी‚ यूसीआईएल ने CSR के तहत तीन एंबुलेंस दी

Jamshedpur News: जमशेदपुर जिला प्रशासन के अनुरोध पर यूसीआईएल (Uranium Corporation of India Limited) प्रबंधन ने CSR के तहत तीन नई एंबुलेंस घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल को उपलब्ध कराईं। शनिवार को आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में यूसीआईएल प्रबंधन ने इन एंबुलेंसों की चाबी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: जेलों में बढ़ती कैदी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने मदद मांगी थी‚ यूसीआईएल ने CSR के तहत तीन एंबुलेंस दी

Jamshedpur News: जमशेदपुर जिला प्रशासन के अनुरोध पर यूसीआईएल (Uranium Corporation of India Limited) प्रबंधन ने CSR के तहत तीन नई एंबुलेंस घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल को उपलब्ध कराईं। शनिवार को आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में यूसीआईएल प्रबंधन ने इन एंबुलेंसों की चाबी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को सौंपी।

चाबी प्राप्त करने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तीनों जेलों के संबंधित काराध्यक्षों को एंबुलेंस का जिम्मा सौंपा और निर्देश दिया कि इन्हें कैदियों की चिकित्सा आपात स्थितियों में प्राथमिकता के साथ उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार कैदियों के अचानक बीमार पड़ने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल या रांची तक ले जाना पड़ता है, लेकिन एंबुलेंस समय पर उपलब्ध न होने से स्थिति गंभीर हो जाती थी।

उपायुक्त ने बताया कि नई एंबुलेंस मिलने से इलाज में देरी और जोखिम दोनों कम होंगे। उन्होंने यूसीआईएल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि CSR के तहत उपलब्ध कराया गया यह सहयोग कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस दौरान यूसीआईएल के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के कई अधिकारी और तीनों जेलों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई एंबुलेंस से जेलों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार आएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com