Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Murder: देर रात घर से निकला युवक‚ सुबह खून से लथपथ मिला शव

Jamshedpur Murder: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित गाढ़ाबासा बस्ती में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। 19 वर्षीय अजय बासा उर्फ डांटू की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जादू-टोना की आशंका बताई जा रही है। घटना की

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Murder: देर रात घर से निकला युवक‚ सुबह खून से लथपथ मिला शव

Jamshedpur Murder: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित गाढ़ाबासा बस्ती में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। 19 वर्षीय अजय बासा उर्फ डांटू की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जादू-टोना की आशंका बताई जा रही है। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में तनाव और आक्रोश की लहर दौड़ गई।

रात में निकला, सुबह मिला शव

जानकारी के अनुसार अजय बासा सोमवार की रात अपने मित्र संदीप के साथ घर से निकला था। कुछ घंटे बाद उसका शव गाढ़ाबासा क्षेत्र में खून से लथपथ पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पर तांत्रिक गतिविधियों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि संदीप लंबे समय से तांत्रिक गतिविधियों में शामिल रहता था और जादू-टोना के बहाने उसने ही अजय की हत्या की है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने घटनास्थल पर हंगामा किया। तनाव को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

मृतक अजय बासा परिवार का इकलौता बेटा था। कुछ ही दिन पहले उसके पिता का निधन हुआ था, जिससे परिवार पहले से शोक में था। अब बेटे की हत्या ने मां और बहन को पूरी तरह से तोड़ दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अंधविश्वास पर फिर उठे सवाल

यह घटना समाज में फैले अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com