Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Exploitation Case: शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप‚ साकची महिला थाना में शिकायत दर्ज

Jamshedpur Exploitation Case: जमशेदपुर में एक महिला ने रांची निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह शिकायत कदमा क्षेत्र की एक महिला ने साकची स्थित महिला थाना में दर्ज कराई है। महिला ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि रांची के

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Exploitation Case: शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप‚ साकची महिला थाना में शिकायत दर्ज

Jamshedpur Exploitation Case: जमशेदपुर में एक महिला ने रांची निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह शिकायत कदमा क्षेत्र की एक महिला ने साकची स्थित महिला थाना में दर्ज कराई है। महिला ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि रांची के रहने वाले संदीप पाटिल ने पहले उससे प्रेम संबंध बनाए और फिर शादी का वादा कर धोखा दिया।

शिकायत के अनुसार, महिला और संदीप की मुलाकात एक डेटिंग एप के माध्यम से हुई थी। बातचीत का सिलसिला कुछ ही समय में नजदीकियों में बदल गया। दोनों कई बार अलग-अलग होटलों और शहरों में मिलते रहे। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। महिला ने बताया कि संदीप ने खुद को अविवाहित बताया और जल्द शादी करने की बात कही।

महिला के अनुसार, कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि संदीप पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। जब उसने संदीप से शादी का वादा पूरा करने की बात कही, तो उसने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, संदीप ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने बात सार्वजनिक की, तो वह उसे झूठे मुकदमे में फंसा देगा, उसकी हत्या करा देगा या आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा।

महिला ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया है कि संदीप की मां किरण देवी, बहन कुमारी इस्मिता और परिवार के अन्य सदस्य भी इस साजिश में शामिल थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे डराने और चुप कराने की कोशिश की।

साकची महिला थाना की पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम ने इस पूरे प्रकरण की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com