Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Christmas Cheer: क्रिसमस ईव पर शहर में दिखी खुशियों की झलक‚ सड़कों पर नजर आए सांता

Jamshedpur Christmas Cheer: जमशेदपुर में मंगलवार को क्रिसमस ईव का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर की सड़कों पर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब सांता क्लॉस का वेश धारण किए एक शख्स लोगों के बीच खुशियां बांटता नजर आया। यह

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Christmas Cheer: क्रिसमस ईव पर शहर में दिखी खुशियों की झलक‚ सड़कों पर नजर आए सांता

Jamshedpur Christmas Cheer: जमशेदपुर में मंगलवार को क्रिसमस ईव का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर की सड़कों पर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब सांता क्लॉस का वेश धारण किए एक शख्स लोगों के बीच खुशियां बांटता नजर आया। यह कोई और नहीं, बल्कि शहर के चर्चित समाजसेवी पप्पू सरदार थे, जो हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस ईव पर सेवा और सद्भाव का संदेश लेकर सामने आए।

क्रिसमस ईव के अवसर पर पप्पू सरदार ने पारंपरिक सांता क्लॉस की पोशाक पहनकर जमशेदपुर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी उपहार वितरित किए। अचानक सामने आए सांता को देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, वहीं आम लोगों ने भी इस पहल को खुले दिल से सराहा।

गौरतलब है कि पप्पू सरदार जमशेदपुर में सामाजिक कार्यों के लिए एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे पूरे साल स्वच्छता अभियान, जनहित कार्यों और समाजसेवा से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। खास पर्व और अवसरों पर वे हमेशा कुछ अलग कर शहरवासियों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं।

क्रिसमस ईव के इस आयोजन से पूरे शहर में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। लोगों ने न सिर्फ पप्पू सरदार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उनकी इस अनोखी पहल की जमकर प्रशंसा भी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में भाईचारे और खुशी का संदेश देते हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com