Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Jamshedpur Ceremony: बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम‚ उपायुक्त ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Jamshedpur Ceremony: जमशेदपुर के बिरसानगर में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur Ceremony: जमशेदपुर के बिरसानगर में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह आयोजन बिरसा सेवा दल पंचायत समिति द्वारा किया गया था, जिसके तहत सुबह से ही श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। कार्यक्रम में शामिल अधिकारी एवं समाजसेवियों ने धरती आबा के योगदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और आंदोलन की विरासत पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आज़ादी की लड़ाई से लेकर झारखंड अलग राज्य की परिकल्पना तक जिस साहस और दूरदृष्टि का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

उपायुक्त ने जिलेवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य की प्रगति और विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अवसर पर birsa के बताये मार्ग पर चलने और समाजिक एकता को मज़बूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

TAGS
digitalwithsandip.com