Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur BJP Update: जमशेदपुर में भाजपा की बड़ी घोषणा‚ 17 मंडल अध्यक्षों के नाम तय

Jamshedpur BJP Update: जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा कुल 28 मंडलों में से 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। जिन मंडलों में सक्रिय सदस्यों की

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur BJP Update: जमशेदपुर में भाजपा की बड़ी घोषणा‚ 17 मंडल अध्यक्षों के नाम तय

Jamshedpur BJP Update: जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा कुल 28 मंडलों में से 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। जिन मंडलों में सक्रिय सदस्यों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई है, वहां फिलहाल मंडल अध्यक्षों की घोषणा को स्थगित रखा गया है।

घोषित सूची में कई मंडलों में नए चेहरों को संगठन की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ मंडलों में पार्टी ने पुराने अध्यक्षों पर ही भरोसा जताया है। वहीं कुछ मंडलों में अध्यक्षों में बदलाव कर संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह निर्णय संगठनात्मक समीक्षा और जमीनी फीडबैक के आधार पर लिया गया है।

मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ पार्टी ने मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा की है। इससे संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की मंशा साफ झलकती है। पार्टी का मानना है कि मंडल स्तर पर सक्रिय और संतुलित नेतृत्व आगामी राजनीतिक चुनौतियों में अहम भूमिका निभाएगा।

मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की यह घोषणा जमशेदपुर महानगर के चुनाव प्रभारी सह बोकारो के पूर्व विधायक बीरेंची नारायण एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह द्वारा की गई। घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय और जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

TAGS
digitalwithsandip.com