Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur BJP News: साकची पूर्वी में संगठनात्मक घोषणा‚ सन्नी संघी बने मंडल प्रतिनिधि

Jamshedpur BJP News: जमशेदपुर में भाजपा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में संगठन महापर्व के तहत अहम कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जमशेदपुर भाजपा के कई मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की गई। इस प्रक्रिया में भाजपा साकची पूर्वी के मंडल प्रतिनिधि के रूप में

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur BJP News: साकची पूर्वी में संगठनात्मक घोषणा‚ सन्नी संघी बने मंडल प्रतिनिधि

Jamshedpur BJP News: जमशेदपुर में भाजपा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में संगठन महापर्व के तहत अहम कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जमशेदपुर भाजपा के कई मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की गई। इस प्रक्रिया में भाजपा साकची पूर्वी के मंडल प्रतिनिधि के रूप में सन्नी संघी की नियुक्ति की गई है।

भाजपा संगठन की ओर से की गई इस घोषणा के बाद साकची पूर्वी मंडल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि सन्नी संघी की नियुक्ति से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

नियुक्ति के उपरांत सन्नी संघी ने एग्रिको आवास पहुंचकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

सन्नी संघी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, चुनाव पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव तथा सभी पूर्व जिलाध्यक्षों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

नव नियुक्त मंडल प्रतिनिधि सन्नी संघी ने कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में काम करने की अपील भी की।

TAGS
digitalwithsandip.com