Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Akhand Kirtan: शिवपुरी कॉलोनी मंदिर में आयोजन‚ भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur Akhand Kirtan: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी में अवस्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में गुरुवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में प्रारंभ हो गया। कीर्तन की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी, जिससे

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Akhand Kirtan: शिवपुरी कॉलोनी मंदिर में आयोजन‚ भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur Akhand Kirtan: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी में अवस्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में गुरुवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में प्रारंभ हो गया। कीर्तन की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

अखंड कीर्तन के दौरान भगवान शिव और बजरंगबली के जयकारों के साथ भजन-कीर्तन का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान के नाम का जाप कर रहे हैं। कीर्तन की ध्वनि से न केवल मंदिर परिसर बल्कि आसपास का क्षेत्र भी भक्तिमय वातावरण में डूब गया है।

इस धार्मिक आयोजन में जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी राजकुमार सिंह ने भी भाग लिया। उन्होंने भगवान शिव एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। कीर्तन में सहभागिता कर उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया और धार्मिक आयोजनों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

राजकुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नए वर्ष का स्वागत करना हर किसी के लिए खुशी का विषय होता है, लेकिन यदि नए साल की शुरुआत पूजा-पाठ और भक्ति भाव के साथ की जाए तो पूरा वर्ष सकारात्मकता, शांति और सद्भाव से परिपूर्ण रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

अखंड कीर्तन को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह अखंड कीर्तन 24 घंटे तक निरंतर चलेगा, जिसमें जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होंगे और भगवान के नाम का जाप करेंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com