Illegal Sand Seized: ओड़िशा से रात में लाए गए अवैध बालू‚ कोवाली पुलिस ने तीन हाईवा जब्त किए

Illegal Sand Seized: जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, ओड़िशा से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर बालू लाया जा रहा था, जिसकी सूचना कोवाली थाना पुलिस को मिली

Facebook
X
WhatsApp
Illegal Sand Seized: ओड़िशा से रात में लाए गए अवैध बालू‚ कोवाली पुलिस ने तीन हाईवा जब्त किए

Illegal Sand Seized: जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, ओड़िशा से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर बालू लाया जा रहा था, जिसकी सूचना कोवाली थाना पुलिस को मिली थी।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान अपने दलबल के साथ गश्ती पर थे। इसी दौरान पुलिस ने तीन हाईवा को रोककर तलाशी ली। जांच में पता चला कि इन तीनों हाईवा में कुल 1500 सेफ्टी अवैध बालू लदा हुआ था।

तीनों हाईवा को तुरंत पुलिस द्वारा जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। कोवाली थाना के अधिकारियों ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के मामले में जिम्मेदारों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानिक लोगों और प्रशासन ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध बालू परिवहन रोकने के लिए नियमित गश्ती जारी रहेगी और किसी को भी इस तरह की अवैध गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com