Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Hazaribagh News: हजारीबाग में एनआईए‚ संदिग्ध आतंकी से जुड़े मामलों की जांच

Hazaribagh News: हजारीबाग में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार सुबह पेलावल थाना क्षेत्र के एक घर में दबिश दी। टीम तीन वाहनों में पहुंची और घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। इस कार्रवाई में एनआईए

Facebook
X
WhatsApp
Hazaribagh News: हजारीबाग में एनआईए‚ संदिग्ध आतंकी से जुड़े मामलों की जांच

Hazaribagh News: हजारीबाग में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार सुबह पेलावल थाना क्षेत्र के एक घर में दबिश दी। टीम तीन वाहनों में पहुंची और घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। इस कार्रवाई में एनआईए के साथ एटीएस की टीम भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई संदिग्ध आतंकी शहनवाज आलम उर्फ शैफी से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। शहनवाज को अक्टूबर 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी पुणे में आईएसआईएस मॉड्यूल से संबंधित मामलों में हुई थी। शहनवाज मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले का निवासी है। इससे पहले वह 2019 में हजारीबाग में डकैती और चोरी के कई मामलों में भी गिरफ्तार हो चुका था और लगभग 8-9 महीने जेल में रहा था। दिसंबर 2020 में जमानत मिलने के बाद कथित तौर पर वह आईएस हैंडलर के संपर्क में आया। पुणे पुलिस की हिरासत से भागने के बाद एनआईए ने उसके खिलाफ 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

इस छापेमारी को बेहद गोपनीय तरीके से चलाया जा रहा है। अधिकारी इस दौरान कोई भी विवरण साझा नहीं कर रहे हैं। घर के अंदर एनआईए टीम ने एक प्रिंटिंग मशीन भी अपने कब्जे में ले ली है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ दस्तावेज या फोटो प्रिंट किया जा रहा था। इसके अलावा, घर में एक वृद्ध व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है।

एनआईए का कहना है कि छापेमारी के दौरान सभी अहम साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे और मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। यह कार्रवाई इलाके में सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com