Gold Scam: पोटली खोलते ही खुला राज‚ नकली सामान देख मचा हड़कंप

Gold Scam: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत उलीडीह ओपी क्षेत्र में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संजय पथ स्थित सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी को तीन साधुओं ने सोना बनाने का झांसा देकर तीन से चार लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों से ठग

Facebook
X
WhatsApp
Gold Scam: पोटली खोलते ही खुला राज‚ नकली सामान देख मचा हड़कंप

Gold Scam: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत उलीडीह ओपी क्षेत्र में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संजय पथ स्थित सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी को तीन साधुओं ने सोना बनाने का झांसा देकर तीन से चार लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों से ठग लिया। आरोप है कि साधुओं ने पत्थर को सोना बनाने का दावा करते हुए महिला को अपने जाल में फंसाया।

घटना के समय कंचन देवी घर में अकेली थीं। इसी दौरान तीन साधु उनके घर पहुंचे और कथित तौर पर चमत्कार दिखाने की बात कहकर भरोसा जीत लिया। साधुओं ने महिला को विश्वास दिलाया कि वे साधारण पत्थर को सोने में बदल सकते हैं और इसी प्रक्रिया के नाम पर घर में रखे सोने की चेन, जिउतिया समेत अन्य गहने मांग लिए।

साधुओं ने गहने लेने के बाद महिला को एक पोटली थमाई और कुछ देर में लौटने की बात कहकर मौके से फरार हो गए। जब काफी देर तक वे वापस नहीं आए, तो महिला ने पोटली खोलकर देखी। अंदर असली सोना नहीं था, बल्कि बेकार सामग्री निकली, जिसके बाद महिला के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति चंदन कुमार घर पहुंचे और तत्काल पूरे मामले की सूचना उलीडीह ओपी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

इस संबंध में उलीडीह ओपी प्रभारी सारिक अली ने बताया कि शहर में इस तरह की जलसाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि महिला को झांसे में लेकर गहनों की ठगी की गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल एक विशेष टीम का गठन कर साधुओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com