Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Giridih news: जंगली हाथियों के हमले से किसान की मौत‚ ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Giridih news: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के वन बीशनपुरा गांव में शनिवार को जंगली हाथियों के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जागो महतो के रूप में हुई है, जो सुबह अपने खेत में धान की कटाई

Facebook
X
WhatsApp
Giridih news: जंगली हाथियों के हमले से किसान की मौत‚ ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Giridih news: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के वन बीशनपुरा गांव में शनिवार को जंगली हाथियों के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जागो महतो के रूप में हुई है, जो सुबह अपने खेत में धान की कटाई कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जागो महतो खेत में अकेले धान काट रहे थे, तभी दो जंगली हाथी अचानक खेत की ओर आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने उन्हें पहले जमीन पर पटक दिया और बाद में पांव से कुचलकर उनकी मौके पर ही जान ले ली। हमले की नृशंसता देखकर आसपास मौजूद किसान दहशत में आ गए और गांव में अफरा-तफरी फैल गई।

घटना के बाद गांव के लोग भारी आक्रोश में सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले तीन से चार दिनों से हाथियों का झुंड इसी इलाके में लगातार घूम रहा था, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो इस घटना को रोका जा सकता था।

लापरवाही के विरोध में गुस्से से भरे ग्रामीणों ने बेंगाबाद–चतरो मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर पहुंची जमुआ पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और स्थिति नियंत्रण में लाने का प्रयास किया।

वन विभाग जमुआ के अधिकारी संजय कुमार संत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जागो महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रावधानों के अनुसार मृतक परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही हाथियों को गांव से दूर एक सुरक्षित इलाके की ओर खदेड़ने के लिए विशेष टीम को लगाया गया है।

TAGS
digitalwithsandip.com