Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Free Health Camp: पुण्यतिथि पर सेवा‚ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Free Health Camp: छोटा गोविंदपुर में स्वर्गीय शीला देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शीला मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा

Facebook
X
WhatsApp
Free Health Camp: पुण्यतिथि पर सेवा‚ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Free Health Camp: छोटा गोविंदपुर में स्वर्गीय शीला देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शीला मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।

यह स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान, तीनतल्ला चौक, छोटा गोविंदपुर में आयोजित किया गया। शिविर की जानकारी पहले से दिए जाने के कारण सुबह से ही लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

शिविर में बसमानंद नारायण हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने लोगों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, ईसीजी सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। डॉक्टरों ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया।

स्वास्थ्य शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों से संबंधित जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही जे.पी.के.एस. ओरो डेंटल केयर की ओर से दंत रोग विशेषज्ञों ने लोगों के दांतों की जांच कर आवश्यक सुझाव दिए।

टीमकॉन यूनियन के महामंत्री एवं कांग्रेस नेता विजय यादव ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों के अनुसार, शीला मेमोरियल फाउंडेशन भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

TAGS
digitalwithsandip.com