Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Farmers Hope Sabotaged: औन्टा गांव में तोड़फोड़‚ जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त

Farmers Hope Sabotaged: मोकामा प्रखंड के औन्टा गांव में किसानों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया, जब असामाजिक तत्वों ने जल निकासी के लिए बुडको द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन को जला दिया। यह घटना रविवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है, जब बदमाशों ने सुनियोजित तरीके

Facebook
X
WhatsApp
Farmers Hope Sabotaged: औन्टा गांव में तोड़फोड़‚ जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त

Farmers Hope Sabotaged: मोकामा प्रखंड के औन्टा गांव में किसानों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया, जब असामाजिक तत्वों ने जल निकासी के लिए बुडको द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन को जला दिया। यह घटना रविवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है, जब बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से करीब सात स्थानों पर पाइप में आग लगा दी।

यह पाइपलाइन बुडको के सौजन्य से बिछाई गई थी, जिसका उद्देश्य एसटीपी से निकलने वाले निर्मल पानी को मोकामा टाल क्षेत्र से बाहर निकालकर गंगा नदी में प्रवाहित करना था। इस व्यवस्था को विशेष रूप से उन खेतों की फसलों को बचाने के लिए लागू किया गया था, जो लंबे समय से जलजमाव के कारण डूब रही थीं।

गौरतलब है कि बीते पखवाड़े मोकामा टाल में जलजमाव से परेशान किसानों ने अपनी फसलों को बचाने की मांग को लेकर फोरलेन सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया था। किसानों के इस आंदोलन के बाद बुडको अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना से हैवी पंप और पाइप भेजकर जल निकासी की अस्थायी व्यवस्था की थी।

इसी पाइपलाइन के जरिए एसटीपी का शुद्ध पानी गंगा नदी में छोड़ा जा रहा था, लेकिन रविवार की मध्य रात्रि बदमाशों ने इसी पाइप को जला दिया, जिससे पूरी जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई। इस घटना ने न सिर्फ प्रशासन की कोशिशों को झटका दिया है, बल्कि किसानों की मेहनत और उम्मीदों को भी गहरा आघात पहुंचाया है।

घटना के बाद बुडको के परियोजना निदेशक के आवेदन पर हाथीदह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पाइप जलाए जाने की इस घटना से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com