Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

ED raid Dhanbad: अवैध कोयला व्यापार से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन का ब्योरा खंगाला जा रहा है‚ कई सबूत सामने आए

ED raid Dhanbad: झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए तीन प्रमुख कोयला कारोबारियों इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। मनोज अग्रवाल डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के

Facebook
X
WhatsApp
ED raid Dhanbad: अवैध कोयला व्यापार से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन का ब्योरा खंगाला जा रहा है‚ कई सबूत सामने आए

ED raid Dhanbad: झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए तीन प्रमुख कोयला कारोबारियों इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। मनोज अग्रवाल डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक और कोयला परिवहन से जुड़े व्यवसायी हैं।

ईडी टीम सुबह से ही इन कारोबारी ठिकानों पर मौजूद है और अवैध कोयला लेनदेन, मनी फ्लो तथा इससे जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, कई फाइलें, डिजिटल डाटा और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं, जिनकी औपचारिक पुष्टि एजेंसी द्वारा बाद में की जाएगी।

आज की यह छापेमारी 20 नवंबर को हुई ईडी की बड़ी कार्रवाई का ही विस्तार है, जिसमें कोयला कारोबारी एलबी सिंह, दीपक पोद्दार और कई अन्य के घरों व दफ्तरों की तलाशी ली गई थी। उस दौरान मिली जानकारी के आधार पर ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाया और भदौरिया, चौटाला व अग्रवाल की भूमिका की पुष्टि होने के बाद आज का एक्शन प्लान तैयार किया गया।

ईडी की कोलकाता टीम ने पश्चिम बंगाल स्थित कई ठिकानों पर समानांतर तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें करोड़ों रुपये नकद, जमीन-जायदाद और कई संदिग्ध निवेशों का पता चला। प्रारंभिक जांच में मिली इन जानकारियों से ही धनबाद के कारोबारियों की संलिप्तता सामने आई थी।

अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच के बाद अवैध कोयला सप्लाई चेन, परिवहन रूट, लाभार्थियों और मनी लॉन्ड्रिंग के व्यापक नेटवर्क पर और जानकारी सामने आ सकती है। दिनभर कार्रवाई जारी रहने और आगे और भी ठिकानों पर छापेमारी की संभावना जताई जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com