Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Development Demand: पाँच मौजों की संयुक्त बैठक में विकास और उद्योग स्थापना पर सहमति‚ एसएम स्टील को लेकर बड़ा वक्तव्य

Development Demand: आदरडीह, आवारडीह, मुरूमडीह, बड़ाजामदा और छोटाजामदा — इन पाँचों मौजों के प्रतिनिधि शनिवार को आदरडीह के दुर्गा मंदिर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में उपस्थित रैयतडोन और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास, औद्योगिक स्थापना और रोजगार सृजन पर जोर देते हुए एक संयुक्त

Facebook
X
WhatsApp
Development Demand: पाँच मौजों की संयुक्त बैठक में विकास और उद्योग स्थापना पर सहमति‚ एसएम स्टील को लेकर बड़ा वक्तव्य

Development Demand: आदरडीह, आवारडीह, मुरूमडीह, बड़ाजामदा और छोटाजामदा — इन पाँचों मौजों के प्रतिनिधि शनिवार को आदरडीह के दुर्गा मंदिर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में उपस्थित रैयतडोन और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास, औद्योगिक स्थापना और रोजगार सृजन पर जोर देते हुए एक संयुक्त प्रेस मॉनिटर जारी किया। चर्चा का मुख्य केंद्र एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित उद्योग और उससे जुड़ी जमीन संबंधी प्रक्रियाएँ रहीं।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि लगभग चार वर्ष पहले क्षेत्र के अधिकांश परिवार गंभीर बेरोजगारी की समस्या झेल रहे थे। गांवों के युवा आजीविका की तलाश में लगातार पलायन कर रहे थे, जिससे सामाजिक और आर्थिक संकट गहराता जा रहा था। ऐसे दौर में एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा उद्योग स्थापना की पहल स्थानीय लोगों के लिए उम्मीद की नई रोशनी बनी।

रैयतडोन ने स्पष्ट किया कि कंपनी के साथ जमीन से जुड़े सभी लेन-देन ग्राम सभा की स्वीकृति और निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के तहत पूरे किए गए हैं। उनका कहना था कि कंपनी का कार्यालय आदरडीह में ही कार्यरत है और जमीन प्रदाताओं से नियमित सीधा संवाद बनाकर सभी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बाहरी लोग उद्योग के खिलाफ बिना तथ्य वाली बातें फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वे स्वयं जमीन प्रदाता नहीं हैं और न ही किसी वैध दस्तावेज से जुड़े हैं।

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा गांवों में भ्रम फैलाकर विकास कार्यों में बाधा पैदा की जा रही है। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से क्षेत्र में उद्योग स्थापना, रोजगार और आधारभूत ढाँचों के विकास में देरी हो रही है।रैयतडोन ने एक स्वर में कहा कि गांवों के हित में किसी भी भ्रामक सूचना या अनावश्यक विरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक के अंत में पाँचों मौजों के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि उद्योग स्थापना, रोजगार सृजन और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मांग की कि इलाके में फैलाई जा रही अफवाहों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

TAGS
digitalwithsandip.com