Deoghar News: देवघर के नंदन पहाड़ इलाके में चोरों ने चोरी का हैरान करने वाला तरीका अपनाया. सोमवार देर रात अज्ञात चोर नदी सेवा आश्रम के बाहर लगे पूरे एटीएम को ही उखाड़कर ले गए. चोरों ने पहले एटीएम के शटर को तोड़ा. इसके बाद पूरी मशीन को ट्रैक्टर पर लादा और मौके से फरार हो गए.
सुबह लोगों ने देखा टूटा शटर
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर एटीएम के टूटे शटर और गायब मशीन पर पड़ी. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के जरिए चोरों और ट्रैक्टर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि एटीएम में कितनी रकम थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है.


