Jharkhand News: नेमरा पहुंचे कुणाल षाड़ंगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Lohardaga Crime News: लोहरदगा में पिता की हत्या, बेटी और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार Palamu Crime News: पलामू में छोटू सिंह हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और गोलियां बरामद Seraikela News: सरायकेला में 60 वर्षीय मोची राम महतो का मिला शव, धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की आशंका Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले मानगो के गांधी मैदान का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur News: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म नहीं खरीदने पर छात्र को बाहर करने का आरोप, AISF ने किया प्रदर्शन

Chandil Crime News: चांडिल डकैती कांड में बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Chandil Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. सरायकेला-खरसावां और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरहर थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह वारदात 9 अक्टूबर की देर रात हुई

Facebook
X
WhatsApp
Chandil Crime News: चांडिल डकैती कांड में बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Chandil Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. सरायकेला-खरसावां और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरहर थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह वारदात 9 अक्टूबर की देर रात हुई थी. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया गया है.

धनबाद और बोकारो के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद जिले के कतरास स्थित श्यामडीह निवासी मोहिउद्दीन अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी और गुलजार अंसारी शामिल हैं. वहीं, बोकारो जिले के चंदनकियारी निवासी सोबराती अंसारी और शेख जमील को भी गिरफ्तार किया गया है.

चौपारण की डकैती में भी हुई थी पूछताछ
पुलिस के अनुसार, 25 और 26 सितंबर की रात चौपारण थाना क्षेत्र की वैष्णवी ज्वेलरी दुकान में डकैती हुई थी. इसी मामले में पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ के दौरान चांडिल में हुई वारदात में उनकी कथित भूमिका सामने आई. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चांडिल की डकैती में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

आठ लोगों के शामिल होने की बात
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि चांडिल की वारदात में कुल आठ लोग शामिल थे. इनमें एक अन्य साथी फरार है और दो स्थानीय बदमाश भी शामिल बताए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, दोनों स्थानीय आरोपी चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के रहने वाले हैं.

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी
चांडिल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को हजारीबाग जेल से रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. वहीं, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इस मामले में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कराई थी. गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है. साथ ही, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है. फिलहाल डकैती में लूटे गए आभूषण बरामद हुए हैं या नहीं, इस बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी है.

TAGS
digitalwithsandip.com