Chaibasa Awareness Campaign: चाईबासा में जन्म-मृत्यु निबंधन अभियान‚ जागरूकता वाहनों को किया गया रवाना

Chaibasa Awareness Campaign: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन को लेकर आम नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में चाईबासा स्थित समाहरणालय परिसर से छह जन्म-मृत्यु निबंधन जागरूकता वाहनों को रवाना किया

Facebook
X
WhatsApp
Chaibasa Awareness Campaign: चाईबासा में जन्म-मृत्यु निबंधन अभियान‚ जागरूकता वाहनों को किया गया रवाना

Chaibasa Awareness Campaign: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन को लेकर आम नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में चाईबासा स्थित समाहरणालय परिसर से छह जन्म-मृत्यु निबंधन जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया।

इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त चन्दन कुमार ने समाहरणालय परिसर में जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभाग के कर्मी भी उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि ये जागरूकता वाहन आगामी पाँच दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। अभियान के माध्यम से जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित नियमों, प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

जागरूकता वाहनों के जरिए लोगों को यह बताया जाएगा कि जन्म और मृत्यु का समय पर निबंधन क्यों आवश्यक है और इससे सरकारी योजनाओं, पहचान पत्र तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में कैसे सहायता मिलती है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को निबंधन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस पहल का अंतिम लक्ष्य जन्म और मृत्यु के मामलों का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करना है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से जिले में निबंधन की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा और अधिक से अधिक लोग समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com