Cash Seized Checkpost: रसूनचोपा चेकनाका पर‚ वाहन जांच में बरामद हुए साढ़े चार लाख रुपये

Cash Seized Checkpost: रसूनचोपा चेकनाका पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। जांच में कार में सवार व्यक्ति के पास से चार लाख 49 हजार रुपये

Facebook
X
WhatsApp
Cash Seized Checkpost: रसूनचोपा चेकनाका पर‚ वाहन जांच में बरामद हुए साढ़े चार लाख रुपये

Cash Seized Checkpost: रसूनचोपा चेकनाका पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। जांच में कार में सवार व्यक्ति के पास से चार लाख 49 हजार रुपये नगद बरामद हुए।

नकदी मिलने की सूचना पर तुरंत मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में रुपये की गिनती की गई और जब्ती सूची तैयार की गई। इसके बाद पूरे रकम को डिब्बे में बंद कर सील कर दिया गया। जांच टीम ने बताया कि यह कार्रवाई वाहन जांच अभियान के तहत की गई थी।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है। इससे पहले भी इसी अभियान के तहत 22 लाख 68 हजार 400 रुपये बरामद किए जा चुके हैं। नवीन बरामदगी के साथ अब तक कुल जब्त राशि 27 लाख 17 हजार 400 रुपये हो गई है।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि जांच अभियान चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि “आचार संहिता के दौरान हर जांच मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जा रही है और पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।”

TAGS
digitalwithsandip.com