Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Buddha Purnima Express: बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव‚ यात्रियों के लिए नई व्यवस्था

Buddha Purnima Express: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए राजगीर और वाराणसी के बीच चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के टर्मिनल में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव आगामी 08 मार्च, 2026 से लागू होगा। इसके तहत गाड़ी संख्या 14223/14224

Facebook
X
WhatsApp
Buddha Purnima Express: बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव‚ यात्रियों के लिए नई व्यवस्था

Buddha Purnima Express: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए राजगीर और वाराणसी के बीच चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के टर्मिनल में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव आगामी 08 मार्च, 2026 से लागू होगा। इसके तहत गाड़ी संख्या 14223/14224 राजगीर–वाराणसी–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस अब वाराणसी स्टेशन के बजाय बनारस स्टेशन से संचालित की जाएगी।

टर्मिनल परिवर्तन के बाद गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस अब परिवर्तित गाड़ी संख्या 15138 बनारस–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। यह ट्रेन 08 मार्च, 2026 से बनारस स्टेशन से रात 20.15 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व निर्धारित समय व स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 06.00 बजे राजगीर पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 14223 राजगीर–वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को परिवर्तित कर 15137 राजगीर–बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस किया गया है। यह ट्रेन 09 मार्च, 2026 से राजगीर स्टेशन से रात 21.35 बजे रवाना होगी और तय समयानुसार अगले दिन सुबह 07.15 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे ने बोकारो स्टील सिटी और मुरी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित पुनदाग स्टेशन पर आनंद मार्ग धर्म महा सम्मेलन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 06 जनवरी, 2026 तक कुछ ट्रेनों को 02 मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 18621 पटना–हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पुनदाग स्टेशन पर 02.16 बजे पहुंचेगी और 02.18 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसी तरह 18622 हटिया–पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 00.05 बजे पहुंचकर 00.07 बजे प्रस्थान करेगी।इसके अलावा 18105 राउरकेला–जयनगर एक्सप्रेस को 22.05 से 22.07 बजे और 18106 जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस को 07.55 से 07.57 बजे तक पुनदाग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

TAGS
digitalwithsandip.com