Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Brown Sugar Bust: टोकलो रोड स्थित मकान में पुलिस की छापेमारी‚ 68 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Brown Sugar Bust: चाईबासा जिले के चक्रधरपुर में पुलिस को अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर पुलिस ने टोकलो रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर राजा सिंह नामक युवक को 68 पुड़िया ब्राउन सुगर के

Facebook
X
WhatsApp
Brown Sugar Bust: टोकलो रोड स्थित मकान में पुलिस की छापेमारी‚ 68 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Brown Sugar Bust: चाईबासा जिले के चक्रधरपुर में पुलिस को अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर पुलिस ने टोकलो रोड स्थित एक मकान में छापेमारी कर राजा सिंह नामक युवक को 68 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी को काबू में ले लिया गया और उसके पास से भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद हुई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक ब्राउन सुगर को अपने मोबाइल के बैक कवर के भीतर छुपाकर रखता था, ताकि किसी को शक न हो। जांच टीम ने मौके पर इसे बरामद किया और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने बताया कि राजा सिंह को पिछले वर्ष भी ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे जेल भी भेजा गया था। इसके बावजूद वह रिहा होने के बाद दोबारा अवैध नशा कारोबार में सक्रिय हो गया। पुलिस इस बार पूरे नेटवर्क को खत्म करने के इरादे से गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी के संपर्कों और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्त में लिया जाएगा और पूरे रैकेट का खुलासा किया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com