Saraikela News: सरायकेला में जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त नाराज, लापरवाह संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश Adityapur News: आदित्यपुर में शराब अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, भाटिया बस्ती से दुकानदार गिरफ्तार BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, डांडिया कार्यक्रम में जा रहे स्कूटी सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत Jamshedpur Crime News: मानगो बस स्टैंड के पास हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मासूक मनीष गिरोह से जुड़ा होने का दावा Palamu Crime News: पलामू में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 25 गिरफ्तार, 1500 किलो जावा महुआ जब्त RIMS Ranchi: RIMS में खुलेंगे 10 नए सुपर स्पेशलिटी विभाग, PG सीटें 250 और सुपर स्पेशलिटी सीटें 150 करने की तैयारी

BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, डांडिया कार्यक्रम में जा रहे स्कूटी सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र की जान चली गई. पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार LPT ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. खबर लिखे जाने तक मृतक

Facebook
X
WhatsApp
BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, डांडिया कार्यक्रम में जा रहे स्कूटी सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र की जान चली गई. पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार LPT ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था छात्र
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र स्कूटी से एक स्कूल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी की तलाशी ली गई. इस दौरान उसमें से डांडिया स्टिक मिली. इससे आशंका जताई जा रही है कि छात्र किसी स्थानीय स्कूल के कार्यक्रम में जा रहा था.

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम
घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. हादसे के कारण मुख्य सड़क पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया. इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया गया.

ट्रक और स्कूटी पुलिस के कब्जे में
पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रक और स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर और आसपास के स्कूलों की मदद से मृतक की पहचान करने में जुटी है.

TAGS
digitalwithsandip.com