Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Bokaro Fire Incident: सेक्टर 12 में भीषण आग‚ बेसमेंट गोदाम जलकर खाक

Bokaro Fire Incident: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमोहन कोऑपरेटिव स्थित प्लॉट संख्या 869 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवासीय भवन के बेसमेंट में बने गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते वहां रखे फुटवियर और अन्य मटेरियल पूरी

Facebook
X
WhatsApp
Bokaro Fire Incident: सेक्टर 12 में भीषण आग‚ बेसमेंट गोदाम जलकर खाक

Bokaro Fire Incident: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमोहन कोऑपरेटिव स्थित प्लॉट संख्या 869 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवासीय भवन के बेसमेंट में बने गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते वहां रखे फुटवियर और अन्य मटेरियल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस हादसे में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जिस मकान में आग लगी, उसके ऊपरी हिस्से में लगभग 25 से अधिक लोग रह रहे थे। बेसमेंट से उठती तेज लपटों और घने धुएं के कारण कुछ समय के लिए हालात बेहद चिंताजनक हो गए। हालांकि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए बाद में एक और दमकल वाहन को बुलाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार, मकान भारत सिंह का है, जिन्होंने अपने मकान के बेसमेंट को ओंकार पांडे नामक व्यक्ति को फुटवियर और अन्य सामग्री के भंडारण के लिए किराये पर दिया था। गोदाम में बड़ी मात्रा में तैयार माल रखा गया था।

फुटवियर गोदाम के संचालक ओंकार पांडे ने बताया कि गोदाम में पहले से लगभग एक करोड़ रुपये का सामान रखा था, जबकि तीन दिन पूर्व ही करीब 60 लाख रुपये का अतिरिक्त फुटवियर वहां रखा गया था। उनका कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

बोकारो अग्निशमन विभाग के अधिकारी भगवान ओझा ने घटना को घोर लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि गोदाम में किसी भी तरह के फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। यदि दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं, तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था।

मौके पर पहुंचे सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com