Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Bokaro Crime Control: बोकारो में बढ़ती चोरी‚ अपराधियों पर लगेगा अंकुश

Bokaro Crime Control: बोकारो में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं तथा अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब बोकारो के शहरी इलाकों में रक्षक राइडर्स रात भर गश्त करेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी तरीके से

Facebook
X
WhatsApp
Bokaro Crime Control: बोकारो में बढ़ती चोरी‚ अपराधियों पर लगेगा अंकुश

Bokaro Crime Control: बोकारो में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं तथा अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब बोकारो के शहरी इलाकों में रक्षक राइडर्स रात भर गश्त करेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।

इस नई पहल की शुरुआत बोकारो पुलिस लाइन से की गई, जहां आज रात ड्यूटी पर जाने वाले रक्षक राइडर्स को बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने रक्षक राइडर्स को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश भी दिए।

रक्षक राइडर्स को विशेष अधिकार दिए गए हैं, जिसके तहत रात के समय किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की जा सकेगी। यदि कोई व्यक्ति संदेह के घेरे में पाया जाता है, तो उसे थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। इस व्यवस्था से रात में होने वाली चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बोकारो में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा था, जिसे दोबारा स्थापित करने और अपराध को रोकने के उद्देश्य से रक्षक राइडर्स की तैनाती की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से अपराधियों की बेखौफ गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

एसपी ने यह भी कहा कि शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां नियमित पेट्रोलिंग पहुंच नहीं पा रही थी। ऐसे में रक्षक राइडर्स रात भर घूम-घूमकर उन इलाकों में भी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। पुलिस का मानना है कि लगातार गश्त से न सिर्फ अपराध रुकेगा, बल्कि अपराध करने की सोच रखने वालों पर भी मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा।

TAGS
digitalwithsandip.com