Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Bihar Crime News: केस वापस लेने का दबाव‚ गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलगोविंद गांव में अपराध और दबंगई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां केस वापस नहीं लेने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है, जो जलगोविंद गांव

Facebook
X
WhatsApp
Bihar Crime News: केस वापस लेने का दबाव‚ गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलगोविंद गांव में अपराध और दबंगई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां केस वापस नहीं लेने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है, जो जलगोविंद गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह एक पुराने विवाद से जुड़े मामले में लगातार दबाव और धमकियों का सामना कर रहा था।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गांव के कुछ दबंग लोग धर्मवीर पासवान के पास पहुंचे और एक बार फिर उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया। धर्मवीर ने कथित तौर पर सुबह इस पर बात करने की बात कही, लेकिन इससे पहले ही अपराधियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने धर्मवीर के पेट में लगातार तीन गोलियां दाग दीं और मौके से फरार हो गए।

गोली लगते ही धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव के लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजन इस हत्या के पीछे गांव के ही कुछ दबंग लोगों का हाथ बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि धर्मवीर को कई दिनों से केस वापस लेने को लेकर लगातार धमकियां मिल रही थीं और अब हत्या के बाद परिवार को भी डराया-धमकाया जा रहा है। घटना के बाद से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com