Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Bal Mela Jamshedpur: जमशेदपुर में होगा चतुर्थ बाल मेला, प्रदेश के वित्त मंत्री करेंगे शुभारंभ।

Bal Mela Jamshedpur: जमशेदपुर में 14 नवंबर को चतुर्थ बाल मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे, जबकि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक

Facebook
X
WhatsApp

Bal Mela Jamshedpur: जमशेदपुर में 14 नवंबर को चतुर्थ बाल मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे, जबकि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह अपराह्न साढ़े चार बजे मेला परिसर में आयोजित किया जाएगा।सरयू राय ने बताया कि 16 नवंबर, रविवार को बाल संरक्षण पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जो अपराह्न 4 बजे से 6 बजे तक मेला परिसर में ही होगी।

इस दौरान 19 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार बाल मेला का दौरा करेंगे। वे बाल मेला पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। वहीं, 20 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।सरयू राय ने कहा कि बाल मेला का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com